शहर में अलग-अलग टाइम में सोमवार को तीन चेन स्नेचिंग की वारदात हो गई। शहर के 129 जगह पर 9 करोड़ रुपए के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बावजूद इसके आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। बाइक सवार आरोपियों ने पहले शिव कालोनी, दूसरी वारदात मान कालोनी और तीसरी वारदात सेक्टर-7 में हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बातचीत कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है और पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है। पुलिस की सुरक्षा पर सवाल निशान लगाते हुए बाइक सवार युवकों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस पहचान कर रही है, वारदात करने वाले एक ही आरोपी हैं या अलग-अलग हैं। शहर के लोगों में सोमवार की इस घटना ने एक बार फिर से क्राइम से डरा दिया है। नए एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया के आने पर शहर में इस तरह वारदातें होना पहली घटना है। सिटी थाना के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है।
करनाल. मान कॉलोनी में महिला के गले से चेन तोड़कर भागा चेन स्नेचर, महिला के हाथ में रह गया चेन का थोड़ा हिस्सा और मामला दर्ज करती पुलिस।
वारदात-1: शिव कालोनी में बुजुर्ग महिला राजबाला ने बताया कि वह अपनी करियाणा दुकान पर थी। बाइक सवार दो युवक आए और उनमें से एक युवक ने तेल की बोतल मांगी। मौका देखते ही आरोपी चेन स्नेचिंग कर भाग गए।
वारदात-3: सेक्टर-7 में पार्क में सैर करके पैदल आ रही महिला सरोज गोयल के गले से चेन स्नेचिंग करके फरार हो गए। सरोज गोयल ने बताया कि पल्सर बाइक पर दो युवक थे। वह पार्क से घर के गेट पर ही आ गई थी। मौका लगते ही चेन लेकर फरार हो गए। जब तक वह कुछ समझ पाती, आरोपियों ने स्पीड से बाइक भगा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना और सीआईए की टीमें पहुंच गई हैं।
वारदात-2: मान काॅलोनी में घर की दहलीज पर बैठी महिला रेखा के गले में हाथ मारकर अज्ञात चेन स्नेचर सोने की चैन छीन गए। महिला ने विरोध किया तो आधी चेन उसके हाथ में रह गई और आधी चेन स्नेचर खींच ले गए। बाद में पुलिस को बुलाया गया।