पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाईपास निर्माण के लिए खुदाई के दौरान बुलडोजर टकराने से बिजली के खंभे गिरे, दो कार क्षतिग्रस्त

बाईपास निर्माण के लिए खुदाई के दौरान बुलडोजर टकराने से बिजली के खंभे गिरे, दो कार क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काछवा रोड नहर के बाईपास के निर्माणधीन कार्य में जेबीसी से की जा रही मिट्टी खुदाई के दौरान जेबीसी का हिस्सा बिजली खंभे से टकरा गया। इससे एक साथ केबल के खिंचाव में अलग-अलग जगह लाइन में तीन खंबे गिरे। इनमें दो खंबे दो कारों और एक फ्रूट रेहड़ी पर गिर गया। दोनों कारें पार्किंग की हुई थी। कारें क्षतिग्रस्त हो गई है। यह एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सिटी थाना पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले जेबीसी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मौके से फरार हो गया।

बुढ़ा खेड़ा गांव के संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी गाड़ी बाईपास पर खड़ी थी। वह गाड़ी से दूर था और उसकी गाड़ी पर बिजली का खंभा आकर गिरा है। इससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसी तरह रेहड़ी संचालक राजू ने बताया कि वह सामान बेच रहा था। तभी उसकी रेहड़ी पर खंभा गिरा और वह पूरी तरह से टूट गई। बाईपास पर चल रहा कार्य में ठेकेदार की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। जिस तरह से खंबे गिरे हैं, उसे एक बड़ा हादसा हो सकता था। जिन कारों पर यह खंभे गिरे हैं, यदि इनमें कोई अंदर बैठा होता तो बच पाना बहुत मुश्किल होता। इस मामले में सिटी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि संजीव की शिकायत पर जेबीसी चालक पर लापरवाही बरतते हुए कार्य करने और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

काछवा रोड पर कार पर गिरा बिजली का खंभा।

भास्कर न्यूज | करनाल

खबरें और भी हैं...