पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपियों को पकड़ने गई टीम में सिपाही की वर्दी फाड़ने वाला एक गिरफ्तार, एक फरार

आरोपियों को पकड़ने गई टीम में सिपाही की वर्दी फाड़ने वाला एक गिरफ्तार, एक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | महिला पुलिस व पुलिस टीम से मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने बलड़ी गांव के आरोपी गुरपाल और मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गुरपाल को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोपी मनोज फरार है। बलड़ी गांव की पीड़िता भूरो देवी ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा गुरपाल व उसकी बहु उसके साथ मारपीट करते हैं। इस शिकायत पर एसएचओ कुलबीर कौर ने आइओ सुदेश रानी, सिपाही रूबी व होमगार्ड जसबीर सिंह को जांच के लिए गांव भेजा। जैसे ही यह टीम जांच के लिए घर में पहुंची तो आरोपी गुरपाल व मनोज ने पुलिस को गालियां दी और उन पर हमला कर दिया और सिपाही की वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि उन्होंने होमगार्ड की वर्दी पर भी हाथ डाला। घटना की सूचना मिलते ही अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंची और कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...