करनाल | एसडीएम प्रदीप कौशिक ने कहा कि जिन लोगों ने अपने वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी)नहीं लगवाई है, वह जल्दी से जल्दी लगवा लें। प्रत्येक वाहन पर एचएसआरपी की प्लेट लगवाना अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए संबंधित वाहनों की एजेंसी व एचएसआरपी सेंटर किसान भवन इंद्री में संपर्क कर सकते हैं।