पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भादसों में डीसी का रात्रि ठहराव व खुला दरबार आज

भादसों में डीसी का रात्रि ठहराव व खुला दरबार आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल | एसडीएम प्रदीप कौशिक ने सोमवार को भादसों ग्राम सचिवालय में 22 मई को सायं साढ़े 4 बजे आयोजित होने वाले खुला दरबार एवं रात्रि ठहराव कार्यक्रम के प्रबंधों को लेकर गांव भादसों दौरा किया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों व ग्राम पंचायत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि 22 मई को साढ़े 4 बजे भादसों ग्राम सचिवालय में उपायुक्त डॅा. आदित्य दहिया की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव खुला दरबार आयोजित किया जाएगा। इस दरबार में जिला के सभी अधिकारी शामिल होंगे और उपायुक्त द्वारा लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा एलइडी बल्ब,बैंकर्स द्वारा बैंक खाते खोलने तथा तहसील कार्यालय द्वारा जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र इत्यादि तथा एसडीएम कार्यालय द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...