निसिंग | रविवार देर सांय गुनियाणा रोड स्थित गुरुद्वारे के पास संतुलन बिगड़ने से एक बाइक पेड़ से टक्करा गई। जिस कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में निसिंग के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जिला कैथल के बदनारा वासी सत्यवान व सिरसल वासी जिंद्र अपना काम निपटाने के बाद अपने गांव जा रहे थे। हादसे में सत्यवान की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि जिंद्र का उपचार करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक सत्यवान का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।