करनाल | पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, महिला याेग समिति की ओर से अटल पार्क में 26 से 29 मई तक योग शिविर का आयोजन होगा। योग का समय सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे तक का रहेगा। जिसमें प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम व आसनाें द्वारा मोटापा, ह्दय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, अस्थमा, तनाव, डिप्रेशन, माईग्रेनपेन, गैस, कब्ज अल्सर आदि रोगों का उपचार और उचित खान पान के बारे में जानकारी दी जाएगी।