करनाल. सब्जी मंडी ग्राउंड सेक्टर-8 व 9 में 25 मई शाम को छह से नौ बजे तक हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता सुर संगीत कला मंच के अध्यक्ष सतीश मिड्ढा करेंगे। एडवोकेट हरीश आर्य ने बताया कि नगर पालिका तरावड़ी के वाइस चेयरमैन पंकज गोयल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।