विकास कॉलोनी रांवर रोड स्थित जेपी पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्र गीतांश 468 अंक एवं चारु गर्ग ने 459 अंक के साथ मेरिट में स्थान ग्रहण किया और विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अलावा स्कूल के 24 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के निदेशक संजय पठानिया और प्रधानाचार्या अंजू सेठी ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।
गीतांश शर्मा अंक 468
चारु गर्ग
अंक 459
गाैरव ने 95 प्रतिशत अंकाें से किया स्कूल का नाम राेशन
शिव शक्ति पब्लिक स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के 90 छात्रों में से 27 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक रणवीर सिंह एवं पवन कुमार ने छात्रों अभिभावकों और अध्यापकों को अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के गौरव कुमार ने 95 प्रतिशत, तनु ने 94, अंजू 90, सलोनी ने 90, रक्षा ने 88, अजय ने 88, विनय, अनुज व निशांत ने 84 प्रतिशत तथा संध्या अभिषेक नेहा सलोनी अनमोल अंजलि प्राची पारुल नेहा ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
वंश गर्ग
10वीं कक्षा में वंश गर्ग ने पाया स्कूल में प्रथम स्थान
निसिंग | निसिंग का वंश गर्ग 10वीं की परीक्षा में स्कूल में अव्वल रहा है। वंश गर्ग की माता नीरज गर्ग ने बताया कि उसका बेटा एसडी माॅडल स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है, जो कि सोमवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित परिणाम में 476 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम रहा है। वंश ने इसका श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दिया है।
छात्र गीतांश और चारू ने अच्छे अंक लेकर बढ़ाया स्कूल का गौरव
एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 29 छात्रों ने पाई मेरिट
बल्ला. हरियाणा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्ला के 29 विद्यार्थियों ने मेरिट और 30 विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से फस्ट डिवीजन लेकर स्कूल का नाम रोशन किया । प्रबंधक नरेंद्र आर्य ने बताया कि 500 अंकों में से वीरेंद्र 453 अंक,कमलकांत ने 452,ज्योतिमान ने 450,शिक्षा ने 439,मोनिका ने 436,तन्नू ने 432,तनिषा ने 432,काजल ने 426,अंकुर ने 425,मीनाक्षी ने 424,प्रीति ने 419,कमल ने 416,साहिल ने 409,आस्था ने 404,ज्योति ने 408,पिंकी ने 405 अंक प्राप्त कर माता पिता एवं गुरुजनों का सम्मान बढ़ाया और प्रथम डिविजन लेने वाले 30 विघार्थियों को स्कूल स्टाफ में बधाई दी ।
दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम में वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियोंं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रिंसिपल कुलविंद्र रमन ने बताया कि 49 विद्यार्थियो ने मेरिट व 42 विद्यार्थियो ने फस्टडिविजन लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रा गरिमा ने 456 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बल्ला. एमडी स्कल बल्ला में 10वीं कक्षा के मेरिट लेने वाले विद्यार्थी।
छात्रा तानिया ने प्राप्त किए 500 में से 461 अंक