पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री कृष्ण गाेविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा...

श्री कृष्ण गाेविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री कृष्ण गाेविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा, दुिनया में देव हजारों है खाटू श्याम का कहना जैसे मधुर गीताें से सेक्टर-13 गीता मंदिर गुंजायमान रहा। मंदिर में आयोजित खाटू श्याम का संकीर्तन का अलौकिक प्रकाश फैला था। श्याम परिवार की आेर से खाटू श्याम का विशाल संकीर्तन का नजारा शानदार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोेेेजन कर्ताओं की ओर से पानीपत सेे आए गायक अाशू शर्मा का हार पहनाकर स्वागत किया। शुरुआत गणेश वंदना से की गई। राधेश्याम के लिए भव्य पंडाल सजाया गया। पानीपत से आशू शर्मा खाटू श्याम के भजन-कीर्तन के लिए मंदिर पहुंचे। पंडाल में भारी संख्या में लोग श्याम संकीर्तन सुनने पहुंचे। लोगोें ने दोनों हाथों से तालियां बजाकर श्याम बाबा का गुणगान किया। भजन कीर्तन के बाद सभी के लिए श्याम के प्रसाद का अटूट भंडारा लगाया गया। राधे श्याम के गीतों पर समस्त श्याम भक्त झूम उठे। राधे श्याम के गीतों से सारा मंदिर वातावरण पवित्र हो गया। इसके अलावा सिर पे हमेशा तेरा हाथ रहे बाबा जब-जब मै जीऊं तेरा साथ रहे बाबा आदि अन्य भजनों ने श्याम भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।

करनाल. सेक्टर 13 में स्थित गीता मन्दिर में कीर्तन सुनते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...