करनाल | कांग्रेस सेवा दल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर प्रेमनगर में सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान अनिल शर्मा और प्रदेश संंगठन मंत्री चरणजीत शर्मा ने संयुक्त रूप से की। अनिल शर्मा ने कहा कि देश में कंप्यूटर और मोबाइल को लेकर जो क्रांति आई, वह राजीव गांधी की देन है। कांग्रेस सेवादल राजीव गांधी के आदर्शों का अनुसरण कर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री चरणजीत शर्मा, जिला प्रधान अनिल शर्मा, जिला महासचिव सतीश कुमार, जिला सचिव कुंवरजीत सिंह, अमृत सिंह, सुनील शर्मा, महिंद्र अघी, विशाल शर्मा, महिंद्र सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।