पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिलाने का काम राजीव गांधी ने किया और पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। राजीव गांधी को आईटी का जनक माना गया है। डॉ. पंवार ने बताया कि प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी सिटी एक्ट राजीव गांधी की देन है। इस मौके पर विक्रमजीत सलारू, सुखविंद्र उड़ाना, प्रवीण उचाना, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, प्रशांत अरोड़ा, नरेश संधू, जोगिंद्र चौहान, डॉ. खजान सिंह, मुनीश कामरा, श्रवण कुमार, संतोष कैरालिया, संतोष तेजलान, प्रदीप इंद्री, शिवकुमार समोरा, विपिन रंबा,अमित कुंजपुरा, सतीश मेनमती मौजूद रहे।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

नीलोखेड़ी | कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सहोता द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं प्रतिमा पर चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञान सहोता ने आए कार्यकर्ताओं से 27 मई को करनाल में होने वाली संविधान बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि रैली की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अशोक तंवर और मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. नितिन होंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज कुमार कटारिया, डॉ. सुनील पवार व राजेंद्र सिंह अंजनथली कांग्रेस में शामिल हुए। इस अवसर पर नंबरदार राम सिंह, वीरेंद्र बंसल, नरेश शर्मा, बिल्लू शर्मा, भूषण शर्मा,चरण कामरा, दीपक अत्री, सुखविंद्र डाबरथला, अतर सिंह, गौरव बक्शी, दिनेश मुंजाल, सुभाष डोडा, अमित बराना,धर्मबीर सीकरी, पवन कुमार उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...