पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस के जमाने में कर्ज लेकर करना पड़ता था बेटी का विवाह, भाजपा सरकार उपहार भी दे रही

कांग्रेस के जमाने में कर्ज लेकर करना पड़ता था बेटी का विवाह, भाजपा सरकार उपहार भी दे रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की दिग्विजय सरकार के समय पिता को बेटी के विवाह के लिए साहूकारों से ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था। जब से भाजपा की शिवराज सरकार आई है उन्होंने हर पिता की चिंता दूर कर दी है। सरकार नि:शुल्क विवाह के साथ गृहस्थी का सामान भी भेंट कर रही है। अक्षय तृतीया पर हथिया बाबा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एनएचडीसी संचालक नरेंद्रसिंह तोमर ने यह बात कही। उन्होंने कहा अब तो बेटी पैदा होने से लेकर पढ़ाई और विवाह तक का खर्च सरकार उठा रही है। मांधाता विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वधुओं से आग्रह किया की आपसी सामंजस्य से जीवन बिताएं और माता-पिता का नाम रोशन करें। इस मौके पर मूंदी नगर परिषद अध्यक्ष संतोष राठौर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जवाहरी लाल बोरयाले, मंडल अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी, दिग्विजयसिंह तोमर, हरपाल सिंह चौहान, उत्तम पाल सिंह, कैलाश पटेल, राधेश्याम पटेल उपस्थित थे। जनपद पंचायत द्वारा आयोजित समारोह में 52 जोड़े परिणय बंधन में बंधे।

लोधा लौवंशी समाज के 23 जोड़ों का विवाह

खालवा | बुधवार को लोधा लौवंशी समाज के सामूहिक विवाह में 23 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। विवाह समिति अध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने बताया समाज का यह 30वां आयोजन है। कार्यक्रम में विजय लौवंशी, विष्णु लौवंशी, रमेश लौवंशी, नानकराम साध, सदाशिव लौवंशी, महेंद्र लौवंशी, राकेश साध, दुर्गेश लौवंशी उपस्थित थे।

विधायक तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मंच से वर-वधुओँ को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कन्यादान योजना में 114 सहित 170 जोड़ों के विवाह

हरसूद |
बुधवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 114 सहित कुल 170 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। इस मौके पर कलेक्टर अभिषेक सिंह, जिपं सीईओ वरद मूर्ति मिश्र, जनपद सीईओ केएल सोलंकी उपस्थित थे। हरसूद में तिरोले कुनबी समाज के सामूहिक विवाह में 26 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समाज के दयाराम पटेल, उमा शंकर पटेल, डॉ. पूनम गौर, केवलराम पटेल आदि ने नव युगलों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस आयोजन में भाजपा नगर अध्यक्ष कमल खंडेलवाल, रामनिवास पटेल उपस्थित थे। भुवाणा गुर्जर समाज ने अक्षय तृतीय पर सामूहिक विवाह में आदर्श प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अमरचंद सनखेरे, शंकरलाल बोगा, उमाशंकर छलोत्रे, बालकृष्ण टाले, गौरीशंकर टाले, ललित मुकाती आदि ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

बेटियों को विवाह पर स्मार्ट फोन दे रही सरकार

छैगांव माखन |
जनपद पंचायत द्वारा अक्षय तृतीय पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 247 जोड़ों का सामूहिक कराया गया। विधायक योगिता बोरकर ने कहा योजना के तहत वधुओं बेटियों को गृहस्थी बसाने के लिए 17 हजार तथा स्मार्ट फोन के लिए 3 हजार रुपए बैंक में जमा कराने के साथ 5 हजार रुपए के बर्तन दिए गए। विवाह गायत्री परिवार के मधुसूदन गीते ने संपन्न कराए। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मंजुला जगताप, सेवादास पटेल, जितेंद्रसिंह मंडलोई, राजपाल सिंह तोमर, चिंताराम जगताप, जिपं सीईओ वरद मूर्ति मिश्र, जनपद सीईओ नीरज पाराशर, सज्जन साकल्ले, टीकमसिंह गौर, नवलसिंह बोरकर आदि उपस्थित थे। इसी तरह ब्लाक के बड़िया ग्यासुर में राजपूत समाज के 22 व पलासी में कानवा गुर्जर समाज के 42 जोड़े परिणय बंधन में बंधे।

गुर्जर समाज के 5 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

खारकला |
गांव में बुधवार को गुर्जर समाज द्वारा सामूहिक विवाह हुआ, जिसमें 5 जोड़े परिणय बंधन में बंधे। पं. यदुनंदन पाराशर ने विधि-विधान से विवाह कराया। मुख्य अतिथि खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल तथा विमुक्त घुमक्कड़ जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश राठौड़ थे। जानकारी समिति के सुनील चौधरी ने दी।

भिलाला समाज : 22 जोड़ों का विवाह कराया

किल्लौद |
ब्लाक के ग्राम सोमगांव में अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में 22 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष पंकज पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण निकुम, भागवत पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नव-युगलों को आशीर्वाद के साथ उपहार भेंट किए। वर-वधुओं के साथ उपस्थित सैकड़ों समाजजनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

खबरें और भी हैं...