कर्रा | वर्षा जल संरक्षण व संचयन को लेकर सोमवार को किसान भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी ने कहा कि वर्षा जल संरक्षण के लिए हर गांव में ग्राम सभा कर योजना का चयन करने का निर्देश दिए गये है। योजना में तालाब,डोभा, मेढ़बंदी, सोटपीट,सिंचाई नाला,तालाब जीर्णोद्धार, का कार्य लेना हैं। विशेषकर वर्षा जल संचयन के कार्य को ही लेना हैं।ताकि भूमि का जल स्त्रोत ऊपर उठ सके। मौके पर बीपीओ जय प्रकाश मानकी,रोजगार सेवक अखलाक अंसारी,वरनावास तोपनो,संजय तिडू, सीमा भगत, बहामुनी कंडुलना,बसंती,सुखमनी आइंद समेत वार्ड सदस्य व ग्राम सभा के सदस्य उपस्थित थे।