कर्रा | दो दिवसीय संयुक्त सरना सम्मेलन सह प्रार्थना सभा 24 एवं 25 मई को कर्रा के मेंहा ग्राम में आयोजित किया गया है। यह जानकारी प्रखंड सोतो समिति सरना धर्म, शाखा इकाई मेंहा के गुड़वा हेरेंज ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार सुबह 9 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक आयोजित की गई है। उन्होंने धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।