पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोसोटोली हनुमान मंदिर की चौथी वर्षगांठ कल

सोसोटोली हनुमान मंदिर की चौथी वर्षगांठ कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी | सोसोटोली गांव स्थित हनुमान मंदिर की चौथी वर्षगांठ 20 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह की शुरुआत मंगल कलश यात्रा से होगी। दिनभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे के साथ रात में रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के सतीलाल कश्यप ने बताया कि मंगल कलशयात्रा में क्षेत्र के एक हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। कलशयात्रा सोसोटोली से कर्रा रोड, नेताजी चौक, भगत सिंह चौक, तोरपा रोड, कुंजला मोड़ होती हुई सोसोटोली पहुंचकर संपन्न हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...