राज्य के सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने शुक्रवार को कर्रा प्रखंड परिसर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने डाक बंगला भवन का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि आज जिस भवन का उद्घाटन किया गया, उसमें बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, बीईईओ, बीएओ, बीएएचओ, बीडब्ल्यूओ, बीएसओ, बीपीओ, सीआई, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रमुख व उपप्रमुख सभी के कार्यालय हैं। इसलिए, अब जनता को अलग-अलग नहीं भटकना पड़ेगा। मैं यह दावे के साथ कहता हूं कि इससे निश्चित रूप से आम जनता को लाभ पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि आने वाले दिनो में क्षेत्र विकसित दिखेगा। सभा को विनोद प्रसाद सोनी, प्रखंड प्रमुख रॉयल बाखला, कार्यपालक पदाधिकारी बीरेंद्र चौबे व घुरन महतो आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण व संचालन बीडीओ प्रभात रंजन चौधरी ने किया। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, जिला महामंत्री कृपासिंधु बेहरा, उप प्रमुख महावीर गोप, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश राम महतो, सांसद प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद, शिवशंकर मिश्रा, सीओ निशा तिर्की, सीडीपीओ अनुपमा मिंज, कार्यपालक अभियंता रामाकांत तिवारी, जिला अभियंता मधुकर प्रसाद सिन्हा, कनीय अभियंता विश्वदीप बागे, संवेदक राजेश अग्रवाल, यूसुफ खान, साजिद खान, मंटू महतो, प्रवीण शर्मा, संतोषनंद व अनिमा देवी आदि उपस्थित थे।