करसाई. गांव गाछीपुरा में भंडारे के लिए प्रसादी बनाते हलवाई।
भास्कर न्यूज | करसाई
गांव काछीपुरा में बत्तीलाल माली के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर गुरूवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें 90 गांवों के हजारों ग्रामीणों ने खीर,पुआ,सब्जी की प्रसादी जीमी। प्रसादी जीमने के लिए सुबह 11 बजे से ही रंग-विरंगे परिधानों में सजकर महिला,पुरूष,व बच्चे ट्रैक्टर - ट्राॅली,बस,टेम्पू,जुगाड,ट्रक व मोटरसाईकलों से आए। वहीं प्रसादी जीमने का कार्य देर शाम तक चला। प्रसादी वितरण की व्यवस्था के लिए अलग-अलग गांवों को जिम्मेदारियां सौपी गई तथा यातायात व्यवस्था के लिए वाहनों की पार्किग व्यवस्था के लिए भी टीम बनाई गई। प्रसादी जीमने के लिए पहुंचे लोगों ने भागवताचार्य शिवदत्त शास्त्री के चरण स्पर्श कर अशीर्वाद लिया।
प्रसादी जीमने के लिए पहुंचे हजारों लोगों को प्रसादी तैयार करने के लिए 10 भट्टियों पर 40 हलावाईयों की टीम ने। बुधवार अल सुबह से ही प्रसादी तैयार करने में जुट गए। प्रसादी बनाने के लिए 50 मन आटा व 30 मन कद्दू की सब्जी बनाई गई। बच्चों के मनोरंजन के लिए भंड़ारा स्थल के आसपास खिलौने की कई दुकाने लगी। जिसमें बच्चों ने गुव्वारे आदि खिलौने खरीदे। इस दौरान मेले जैसा माहौल देखने को मिला।