बाड़ा पिचानौत गांव को जाने वाली पाइप लाइन अधूरी
कस्बा शहर | बाड़ा पिचानौत गांव में कस्बा शहर में होकर खोदी गई पाईप लाइन जो कि आधी अधूरी ही खोदी गई है वहीं खोदी गई पाइप लाइन में पाइप नहीं विछाने से यहां इन पाइप लाइन के गढढो में आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते है एवं जानवर भी गिरकर चोटिल होते रहते है लेकिन जलदाय विभाग के द्वारा पाइप लाइन के इस अधूरे पड़े कार्य को ठीक नही करने से आमजन को वेहद परेशानी झेलनी पड़ रही है ।