टोडाभीम में सहायक अभियंता को पेयजल समस्या से कराया अवगत
टोडाभीम। वार्ड 1 व 2 में पिछले कई महीनों से लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में रोष है। सोमवार को इन वार्डों के दर्जनों लोग नाहरखोहरा रोड़ स्थित जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे एईएल राजेन्द्र मीना को क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया। पार्षद गुफरान काजी ने बताया कि वार्ड नं. 1 व 2 में पिछले कई महीनों से लोगों को पेयजल समस्या परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसको लेकर मोहल्ले के लोग कई बार शिकायत कर चुके है। सोमवार हाजी अंसार अली, महफूज अहमद, ताहिर हुसैन, हाजी बशीर अहमद सहित इन वार्डों के दर्जनों लोग सहायक अभियंता राजेन्द्र मीना से मिले अपने क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की।
सहायक अभियंता ने इन लोगों से समस्या का समाधान कराए जाने का वादा भी किया है।
इन वार्डों के हालात ऐसे है कि यहां कई दिनों में नलों में पानी आता है और प्रेशर कम होने से ऊंचाई पर रहने वाले परिवारों तक पानी नहीं पहुंच पाता जिससे लोगों को टैंकर मंगा कर अपनी प्यास बुझाने की मजबूरी बनी हुई है।