200 सरकारी कर्मचारियों की अनूठी पहल से गांव रायसना में होगे विकास कार्य
कहते है कि गांव का विकास हर पांच वर्ष बाद नया जनप्रतिनिधि बनेगा तब कुछ विकास की आस जगेगी लेकिन अब विकास की आस जगेगी सभी के सहयोग से विकास भी होगा। यहां दुर्गम पहाड़ियो के निकट बसा गढमोरा के पास ही रायसना पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर पंचायत की सभी कर्मचारियों की बैठक हुई । जिसमें एक समिति का गठन किया गया जिसमें सभी सरकारी कर्मचारीयों व गांव के गणमान्य लोगो ने सर्वसम्मति से निर्णय कर सर्वागीण विकास समिति का नाम दिया गया ।
यहां समिति का चुनाव भी सभी की एक राय के साथ ही सलाहमशवरा से कराया गया जिसमें सभी लोगो की तरफ से जसराम मीना को समिति का अध्यक्ष चुना गया एवं सचिव मुकेश कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष रामवतार माली को सर्वसम्मति से कमेटी के सदस्य नियुक्त किए गया । जिसमें गांव के विकास कार्य को लेकर चर्चा की गई बैठक में समिति के 200 सरकारी कर्मचारियों की ओर से गांव में पशु चिकित्सा केन्द्र खोलने के अलावा पानी की टंकियां व स्कूलों में शौचालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डाक्टर लगाने व गरीब लोगो को खाने व वस्त्र आदि कमेटी द्वारा कार्य करवाए जाएगे।
इस दौरान बैठक में कई अन्य कार्यो को लेकर प्रस्ताव लिए गए। जिनका कार्य कमेटी की सलाह से ही कर्मचारियों के सहयोग से ही करवाया जाएगा ।