टैंकर आते ही लोगों की मच जाती है भगदड़
कस्बा शहर। गर्मी की दस्तक होने के साथ ही यहां कस्बें में वावली वाले कुंए में पानी का टैंकर आते ही ग्रामीणों का जमघट लगा जाता है हालांकि इस कुंए में पानी का टैंकर आता तो है लेकिन महीने में कभी कभार ही आता है यहां कस्बा शहर के राजपूत मोहल्ले सहित कई मोहल्ले में पानी का टैंकर नही आने से पानी की आपूर्ति नही हो पा रही है । गांव के लालू बना,रशीद खांन अनिल मिश्रा आदि लोगो ने जलदाय विभाग के अधिकारियो को पत्र भेजकर यहां राजपूत मोहल्ले वासियो को पानी का टैंकर से आपूर्ति करने की मांग की है ।