पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ापुरा के कोली मोहल्ले में जन सहयोग से टंकी का निर्माण

बड़ापुरा के कोली मोहल्ले में जन सहयोग से टंकी का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासलपुर| बड़ापुरा में सोच बदलो-गांव बदलो की टीम ने गांव के विकास के लिए सराहनीय कदम उठाते हुए गांव में पानी की सप्लाई के लिए नलकूप से गांव तक पाइप लाईन डालने के साथ अब कोली मोहल्ला में पेयजल टंकी का निर्माण कराया है, जिससे ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान होगा। टीम के सदस्य मनीराम मीना ने बताया कि सोच बदलो-गांव बदलो की विचारधारा को लेकर गांव के युवाओं की टीम गत एक साल से विकास कार्य कर रही है। इस टीम ने जन सहयोग से विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण कराने के साथ गांव में पाइप लाईन डलवाने का कार्य कराया है और गांव के कोली मोहल्ला में पानी की आपूर्ति के लिए जन सहयोग से टंकी का निर्माण कराया है। मीना ने बताया कि इसके साथ पदयात्रियों को पेयजल सुविधा के लिए बड़ापुरा स्टैण्ड व खेडा पुलिस चौकी के पास बनी टंकियों की मरम्मत का कार्य कराया है।

खेड़ापति हनुमान मंदिर में सजाई झांकी
कस्बा शहर| खेड़ापति बालाजी मंदिर पर आयोजित अखंड रामचरित मानस के पाठ के दौरान मंदिर पर विशेष झांकी सजाई गई। जिसमें पंडित त्रिलोकी चतुर्वेदी के द्वारा पूजन करवाया गया एवं अखंड रामायण आरंभ की गई।

मंदिरों में हुए भजन कीर्तन
कस्बा शहर| कस्बे के राजपूत मोहल्ले में हनुमान मंदिर के अलावा मानबिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने कई भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

खबरें और भी हैं...