रायसना में सवार्गीण विकास समिति ने खोली प्याऊ
कस्बा शहर | सर्वागीण विकास समिति के द्वारा गांव रायसना में जगह - जगह मटकों में लोगों को पानी पिलाने व समाज सेवार्थ के लिए पानी पिलाने का जिम्मा नवगठित समिति ने लिया है। समिति के सचिव महेश शर्मा ने बताया कि यहां पंचायत भवन के पास व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है जिससे आसपास के गांव के लोगों के अलावा यहां आने जाने वाले राहगीरो को भी गर्मी में ठंडा पानी मिल सकेगा। यहां विश्राम ग्रह बनाया जाएगा उसमें समिति के द्वारा सीमेंट की कुर्सियां लगाई जावेगी।