पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूमधाम से मनाया भूमिया बाबा का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया भूमिया बाबा का जन्मोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौन सिटी |जाट की सराय स्थित भूमिया बाबा का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाबा के भक्तों की ओर से बैंडबाजों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। पार्षद बलवंत बेनीवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष भूमिया बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता हैं। शनिवार को जन्मोत्सव के मौके पर भूमिया मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो कि प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में काफी संख्या में भक्तगण नाचते गाते हुए शामिल हुए। इस दौरान भूमिया बाबा के जयकारों से क्षेत्र गूंजायमान हो गया। मंदिर में हवन आदि के कार्यक्रम भी हुए और भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में पार्षद चरण सिंह चौधरी, डब्बू ठेकेदार द्वारा पुष्प वर्षा की गई, दूध शरबत पिलाया गया, इस मौके पर पूर्व पार्षद जोगेंद्र बैनीवाल, पुष्पेंन्द्र, जीतू,राजु पुजारी, राजु जाट, रघु राज ,लक्षमन मास्टर देशराज मास्टर, सोनू ,गम्भीर, सुरेंद्र पुजारी, त्रिलोकी शर्मा आदि शामिल हुए।

अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण 25 को, हरिकीर्तन दंगल 26 को

कस्बा शहर | कस्बा शहर में 25 मई को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण विधायक घनश्याम महर करेंगे। यह निर्णय बैरवा बैरवा समाज के प्रमुख पंच पटेलों की बैठक में लिया गया।

खबरें और भी हैं...