पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जम्मू : पाक गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद

जम्मू : पाक गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू |जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में बीएसएफ का जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को लक्ष्य कर अकारण गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने भी गोलियां चलाईं। दोनों पक्षों के बीच करीब तीन घंटे तक गोलीबारी चली। गोलीबारी में बीएसएफ के कांस्टेबल यूपी के देवेन्द्र सिंह शहीद हो गए।

बीएसएफ के महानिदेशक के के शर्मा ने कहा कि जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग के जरिए पांच आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने में किसी तरह कामयाब हो गए हैं। सीमा पर चारों और खोजबीन जारी है अौर एक बार उनका पता लग जाए तो उनका सफाया कर दिया जाएगा। अभी तक हालांकि एक भी सुरंग का पता नहीं लगा है लेकिन बीएसएफ के जवान अपना काम जोर-शोर से अंजाम दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...