पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13250 फीट पर पाक गोलियों से सूबेदार अब्दुल सत्तार शहीद

13250 फीट पर पाक गोलियों से सूबेदार अब्दुल सत्तार शहीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कश्मीर की गुरेज घाटी में 13 हजार 250 फीट की ऊंचाई पर तैनात राजस्थान के जांबाज सूबेदार अब्दुल सत्तार खान पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में घायल हो गए थे। 8 दिन दिल्ली में जिंदगी और मौत से जूझते हुए खान शहीद हो गए। खान की पार्थिव देह उनके नागौर के डीडवाना तहसील के मावा गांव लाई जाएगी। मंगलवार सुबह उनका पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सेना के अफसरों ने बताया कि सेना की 13 ग्रेनेडियर्स के अब्दुल सत्तार खान पाकिस्तान सीमा नियंत्रण रेखा पर शीर्ष चोटियों में से एक गुरेज पोस्ट पर तैनात था। सूबेदार खान 12 मई को पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी बमबारी में बुरी तरह से झुलस गए थे। गोलियों से घायल और झुलसे खान ने बहादुरी का परिचय देते हुए टुकड़ी में अन्य लोगों को जलने और बुरी तरह जख्मी होने से बचाया। 50 फीसदी झुलसने के बावजूद हैलीकॉप्टर से रेस्क्यू होने तक ने दुश्मन को बार बार मुंह तोड़ जवाब देते रहे और अपने साथियों को बचाते रहे। उन्हें मौके से ही बुरी तरह जख्मी को हैलीकॉप्टर से श्रीनगर बेस हॉस्पिटल पहुंचाया। उसके बाद आर्मी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। 8 दिन जिंदगी और मौत से जूझते हुए खान ने 20 मई की रात को अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह सड़क मार्ग से सोमवार शाम वाया जयपुर होते हुए डीडवाना रवाना की गई। 13 ग्रेनेडियर्स के 2 ऑफिसर भी खान को अंतिम सम्मान के लिए जयपुर पहुंचे। मंगलवार सुबह उनके गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

आज पैतृक गांव में सैन्य

सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

खबरें और भी हैं...