श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल अब आतंकियों को जिंदा पकड़ने की रणनीति अपनाने जा रहे हैं। इसका मकसद आतंकी गुटों में नए शामिल होने वाले युवाओं की घर वापसी कराना। सुरक्षा बलों ने पिछले सात महीनों में 70 से अधिक आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। वरिष्ठ अधिकारियों मुताबिक इस रणनीति का उद्देश्य आतंकवादियों के लिए जमीन पर काम करने वालों के नेटवर्क को खत्म करना है जो युवाओं को कट्टर बनाकर उन्हें जिहाद में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं। आतंकवाद निरोधक अभियानों में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य उन्हें जिंदा पकड़ना और उनकी शिकायतों को समझना है।