पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुस्लिम समाज ने की साम्प्रदायिक सौहार्द व कौमी एकता बनाए रखने की अपील

मुस्लिम समाज ने की साम्प्रदायिक सौहार्द व कौमी एकता बनाए रखने की अपील

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | जिले में कथित लव जिहाद की घटनाओं को लेकर मुस्लिम समाज लामबद्ध हुआ एवं मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के बैनर तले राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंप कर आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि बाड़मेर जिला कौमी एकता की मिसाल रहा है। सरहदी जिला होने के बावजूद यहां की कौमी एकता, भाईचारा कायम है। हाल ही में कश्मीरी युवक द्वारा बाड़मेर शहर में आकर यहां की युवती को प्रेमजाल में फंसाना व शादी करना सीमावर्ती जिले के लिए बेहद ही शर्मनाक घटना है। मुस्लिम समाज इस तरह के कार्य की कड़ी निंदा करता है तथा पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह ज्ञापन में फातिहा चौक का जिक्र करते हुए बताया कि यह मुस्लिम समाज की वर्षों पुरानी संपति है और इसके वर्षों पुराने प्रमाण भी समाज के पास मौजूद है। कोर्ट ने भी इस मामले में पक्ष में फैसला दिया है। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर कुछ लोग गलतफहमी पैदा कर रहे है, जो कौमी एकता व भाइचारे के लिए ठीक नहीं है। इस दौरान मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के सदर हाजी अब्दुल गनी तेली, सिंधी मुस्लिम हॉस्टल के पूर्व अध्यक्ष ईशा खान राजड़ सहित मुस्लिम समाज के मौजिज लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...