पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीओके, गिलगित बाल्टिस्तान को पाकिस्तान ज्यादा आर्थिक और प्रशासनिक अधिकार देगा

पीओके, गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान ज्यादा आर्थिक और प्रशासनिक अधिकार देगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीओके, गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान ज्यादा आर्थिक और प्रशासनिक अधिकार देगा

इस्लामाबाद|
पाकिस्तान के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेताओं ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और गिलगित-बाल्टिस्तान को अधिक प्रशासनिक और आर्थिक अधिकार देने का फैसला किया है। इसी क्षेत्र से 3.35 लाख करोड़ रुपए का विवादित पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) गुजर रहा है। सरकारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में योजना आयोग के उपाध्यक्ष सरताज अजीज और कश्मीर तथा गिलगित बाल्टिस्तान मंत्रालय ने समिति को पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान सुधार प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। एनएससी देश का शीर्ष असैन्य और सैन्य निकाय है। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने की और इन प्रस्तावों की समीक्षा की।

खबरें और भी हैं...