देवी पार्वती के छायाचित्रों की लगी प्रदर्शनी
कसरावद | पुरातत्व संग्रहालय में देवी पार्वती के छायाचित्रों की 7 दिनी प्रदर्शनी शनिवार से शुरू हुई। छोटी कसरावद के इतिहासकार डॉ. लक्ष्मीचंद जैन ने शुभारंभ किया। संग्रहालय अध्यक्ष सुल्तानसिंह ने बताया इसमें देश व विदेशों में स्थित देवी प्रतिमाओं के करीब 70 चित्र शामिल किए गए हैं। जल्द ही शिवलिंगम प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।