पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरीदी केंद्र से नहीं हुआ गेहूं का परिवहन, बारिश हुई तो होगा नुकसान

खरीदी केंद्र से नहीं हुआ गेहूं का परिवहन, बारिश हुई तो होगा नुकसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का काम 15 मई से बंद हो गया है लेकिन क्षेत्र के अधिकांश खरीदी केंद्रों पर गेहूं से भरे हुए बोरे पड़े हुए हैं। परिवहन व भंडारण के लिए पिछले 15 दिनों से वाहन नहीं पहुंचने से यह स्थिति बनी है। अफसरों का कहना है जल्द गेहूं का परिवहन व भंडारण किया जाएगा। बदले मौसम में बारिश की संभावना बन रही है। गेहूं को लेकर समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों से जुड़े लोग चिंतित है।

अधिकांश स्थानों पर सुरक्षा की कमी महसूस हो रही है। कृषि उपज मंडी परिसर में समर्थन मूल्य सेवा सहकारी समिति ने 288 क्विंटल गेहूं खरीदा है। इस प्रकार से बताया िक केंद्र संचालक गेहूं की निगरानी करते नजर आ रहे हैं। अत: इस प्रकार से सेवा सहकारी समिति प्रबंधक रामकृष्ण पाटीदार ने बताया परिवहन के अभाव में खरीदी केंद्रों पर ही गेहूं रखा गया है। इसकी निगरानी के लिए चौकीदार रखा है।

चना खरीदी की तारीख घटी, नए आदेश का इंतजार

चना खरीदी के लिए संशय की स्थिति बनी हुई है। कसरावद व महेश्वर तहसील के 2100 किसानों ने पंजीयन करवाया है। देवश्री मार्केटिंग सेवा सहकारी संस्था समर्थन मूल्य पर चना खरीदी कर रही है। किसानों की चना फसल 9 जून तक खरीदने के निर्देश थे, लेकिन संबंधित खरीदी केंद्रों पर अब 30 मई तक ही खरीदी होने की बात कही जा रही है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का काम बंद हो गया।

भास्कर संवाददाता | कसरावद

जल्द होगा परिवहन

खरीदी केंद्रों से गेहूं परिवहन कार्य रुका हुआ है। संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा व बारिश से बचाव के निर्देश दिए हैं। जल्दी ही गेहूं परिवहन कर भंडारण स्थल तक पहुंचाया जाएगा। निलेश जाधव, खाद्य आपूर्ति कनिष्ठ अधिकारी

बदलते मौसम को देख वेयरहाउस भेजा गेहूं

महेश्वर | कृषि उपज मंडी में 15 मार्च से 15 मई तक किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी की गई। लेकिन इस बार क्षेत्र में गेहूं का रकबा घटने से पिछले वर्ष की तुलना में 7 हजार क्विंटल गेहूं की आवक कम रही। इस वर्ष पंजीकृत 435 किसानों में से 183 ने 7973 क्विंटल 50 किलो गेहूं समर्थन मूल्य 1735 व 265 रुपए बोनस के हिसाब से बेचा। जबकि पिछले वर्ष पंजीकृत 425 किसानों में से 276 ने 13959 क्विंटल गेहूं बेचा था। जिला सहकारी समिति प्रबंधक रविंद्र तारे व मंडी प्रभारी हरिशंकर पाटीदार ने बताया बदलते मौसम को देखते हुए खरीदी के बाद गेहूं को तत्काल वेयरहाउस पहुंचाया गया। कर्मचारी राजेंद्र यादव ने बताया कृषि उपज मंडी में पर्याप्त जगह है। वर्तमान में मंडी परिसर में 3000 वर्गफीट का एक टीन शेड बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...