आरक्षक से मारपीट करने वाले 2 गिरफ्तार; 1 फरार
कसरावद | पुलिस आरक्षक से मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में एक माह से फरार 3 में से 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन्हें न्यायालय से जेल भेजा गया। प्रधान आरक्षक कमल कुशवाह ने बताया 20 मार्च को बालसमुद निवासी इरफान पिता मुन्ना मेवाती (24), भूरु पिता बरकत मेवाती (32) व जीशान पिता मुन्ना जुआं खेल रहे थे। सूचना पर आरक्षक अरविंद जाटव ने पहुंचकर कार्रवाई की। इससे गुस्साए आरोपियों ने अरविंद से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। मंगलवार को सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। यहां से इरफान व भूरू को जुआं खेलते पकड़ा गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले का एक अन्य आरोपी जीशान फरार है। इसकी तलाश की जा रही है।