पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जय स्तंभ चौराहे पर स्पीड ब्रेकर है ना संकेतक, हादसे की आशंका

जय स्तंभ चौराहे पर स्पीड ब्रेकर है ना संकेतक, हादसे की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय स्तंभ चौराहे पर वाहन आमने-सामने हो जाते हैं।

भास्कर संवाददाता | कसरावद

नगर में पुलिस थाने के सामने जय स्तंभ चौराहे पर स्पीड ब्रेकर व संकेतक नहीं है। तेज गति से वाहनों को दौड़ाने के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। यहां अक्सर वाहन आमने-सामने हो रहे हैं। कई बार शांति समिति की बैठक में यहां सांकेतिक चिन्ह लगाने व तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग उठ चुकी है। लेकिन कोई अमल नहीं किया जा रहा है। प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने हो जाते हैं। राहगीर रंजीत पाटीदार, प्रवीण चौबे, मुकेश सिंह, विक्रम वर्मा आदि ने बताया यातायात व्यवस्था को लेकर कोई अंकुश नहीं है। वाहनों की तेज गति के कारण कई बार वाहन चालकों के बीच विवाद गहरा जाता है। मुख्य चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर पुलिस को ठोस कदम उठाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...