पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोटावेटर की चपेट में आकर बालक की मौत

रोटावेटर की चपेट में आकर बालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोटावेटर की चपेट में आकर बालक की मौत

कसरावद/खामखेड़ा |
तहसील के सांगवी गांव में ट्रैक्टर से खेत में जुताई के दौरान गिर जाने से एक 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर 2.30 बजे का है। जितेंद्र दीवान सिंह मंडलोई के खेत में ट्रैक्टर (एमपी10ए-4161) से जुताई का काम चल रहा था। चंदर पिता पूनमचंद (15) ट्रैक्टर पर बैठा था। अचानक वह नीचे गिर गया। वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसके सिर, मुंह बुरी तरह चपेट में आ गए। उसने मौके पर दम तोड़ा दिया। पीएम के बाद माकड़खेड़ा नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी मोहन यादव, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर द्विवेदी, आरक्षक रवींद्र राठौर ने मौके पर पहुंचकर मौका पंचनामा बनाया। पीएम के बाद माकड़खेड़ा नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

खबरें और भी हैं...