पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शुरू किया नर्मदा तट पर घाट निर्माण

शुरू किया नर्मदा तट पर घाट निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुरू किया नर्मदा तट पर घाट निर्माण

खामखेड़ा |
भट्याण बुजुर्ग के नर्मदा किनारे तीन दिन से घाट निर्माण जारी है। अमावस्या पर घाट पर स्नान व इसके बाद श्रद्धालुओं को कीचड़ से गुजरते देख संत सियाराम बाबा ने 10 हजार वर्गफीट में घाट निर्माण का निर्णय लिया। बाबा स्वयं अपने हाथों से पत्थर व सीमेंट कांक्रीट डालकर मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस काम में गांव के पूनम बिरले, आलोक पटेल, चेतराम पगारे, रंजीत पगारे, सुनील पगारे, अशोक प्रजापत आदि लोग श्रमदान कर रहे हैं। पहले भी बाबा के सहयोग से घाट का निर्माण हो चुका है।

परिक्रमा वासियों को मिल रहा टिक्कड़

कसरावद |
नावड़ाटौड़ी स्थित नर्मदा सेवा समिति आश्रम वर्षभर परिक्रमा वासियों के लिए भोजन की व्यवस्था करती है। लेकिन यहां खासतौर पर गेहूं के आटे से बने हुए टिक्कड़ परिक्रमावासी अधिक पसंद कर रहे हैं। महाराष्ट्र से नर्मदा परिक्रमा पर आए कुंवरसिंह, मनीष राणा व तुकाराम ने बताया पूरे मार्ग के आश्रमों में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने व खाने की बेहतर सुविधा है। लेकिन शालीवाहन आश्रम के टिक्कड़ बहुत पसंद आए। श्रद्धालु छोटू सराफ ने बताया आश्रम में प्रतिदिन अलग-अलग भोजन तैयार होता है। लेकिन टिक्कड़ अधिक पसंद किए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...