कृष्ण जन्म में झूमे श्रद्धालु
कृष्ण जन्म में झूमे श्रद्धालु
भास्कर संवाददाता | कसरावद
आदर्श नगर में भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक पं. संकल्प चौकड़े ने वामन अवतार, समुद्र मंथन, श्रीराम जन्म व राम विवाह का सुंदर वर्णन किया।
श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया तो पंडाल में श्रद्धालु “नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ भजन पर खूब झूमे। युवाओं ने आतिशबाजी की। आरती अनु-राजाराम चौहान व मुख्य यजमान संतोषी-श्याम यादव ने की। माखन-मिश्री की प्रसादी राजाराम चौहान व दयाराम यादव ने बंटवाई।