साइकिल सवार को वाहन ने कुचला, हाईवे पर लगाया जाम
घटना के बाद हाईवे पर चक्काजाम करते हुणए आक्रोशित ग्रामीण।
भास्कर संवाददाता|चैतमा
कटघोरा थाना अंतर्गत रजकम्मा के समीप तीताघुटरी गांव निवासी वीर साय यादव (50) शनिवार की सुबह 10 बजे घर से साइकिल में सवार होकर बिलासपुर हाइवे की ओर गया था। जहां हाइवे पर गुजरते समय तेजरफ्तार वाहन ने ठोकर मारते हुए उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन लेकर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मुआवजा की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया था। जिससे कटघोरा-बिलासपुर हाइवे पर वाहनाें की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस माैके पर पहुंची। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्हें चक्काजाम समाप्त करने की समझाइश दी। लेकिन ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। इसके बाद हाइवे पर आवागमन बहाल हुआ।
प|ी अपाहिज, 5 बच्चे वो भी नाबालिग
मृतक वीरसाय मजदूरी करके परिवार चलाता था। प|ी महेतरीन बाई अपाहिज है। वहीं उसके 3 बेटी व 2 बेटा है जो सभी नाबालिग है। ऐसे में वीरसाय के परिवार के सामने दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों की परवरिश को लेकर आर्थिक परेशानी हो गई है।