पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • प्रशिक्षु शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने का सरल तरीका ढूंढा

प्रशिक्षु शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाने का सरल तरीका ढूंढा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर से डीएलएड एनआइओएम की संपर्क कक्षाओं के प्रशिक्षु शिक्षकों को असाइनमेंट व उत्तर पुस्तिका जमा कराने कहा गया है। असाइनमेंट में शिक्षक प्रशिक्षुओं ने मेहनत कर प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पढ़ाने के सरल तरीकों को ढूंढ निकाला है। असाइनमेंट में शिक्षकों ने पर्यावरण, कचरा डब्बा, ग्रहों की सरल गिनती, ताजमहल, घड़ी, भवन संबंधित विषयों को दर्शाया है।

शिक्षकों के इस कार्य में प्राचार्य आरएल भारद्वाज, समन्वयक एमएस कंवर, मनोज सराफ, सीआर देवांगन, कांति पाटले, सुमन व भूपेंद्र का सहयोग रहा। डीएलएड एनआइओएस की कक्षाओं में गवर्नमेंट ब्वायज हायर सेकंडरी स्कूल कटघोरा में प्रशिक्षु शिक्षक शामिल हुए। संपर्क कक्षाओं का संचालन रोचक ढंग से किया गया। प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना है कि संपर्क कक्षाओं में बहुत कुछ सीखने को मिला। यदि संपर्क कक्षाएं नहीं लगती तो हमें अनेक प्रकार के ज्ञान से वंचित होना पड़ता। अब बच्चों को सरल विधि से पढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका लाभ बच्चों को भी मिलेगा। प्रशिक्षु शिक्षकों में आरएस पटेल, जयशंकर जायसवाल, हेमंत साहू, मंजू जायसवाल, दिनेश महाराज, रमेश तिवारी, मुक्ता जायसवाल, साहू, यज्ञ कुमार, राजू जायसवाल, नवनीत जायसवाल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...