कटघोरा| लायंस क्लब कटघोरा व छुरी ने यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत देने यात्री प्रतीक्षालय में वाटर कूलर लगाया है। वाटर कूलर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सेना ने किया। लायंस क्लब ने यात्री प्रतीक्षालय में वाटकर कूलर के साथ पाइप लाइन को सुव्यवस्थित करते हुए मोनो ब्लॉक पंप व ओवरहेड पानी टंकी भी लगाई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अजय धनोदिया, सचिव अजय गर्ग, उपाध्यक्ष राकेश गोयल, कोषाध्यक्ष मुकेश गोयल, राकेश पांडेय, इखलाख शेख सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।