कटघोरा| ग्राम पंचायत विजयपुर में अनेक विकास कार्य रुके हुए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच व ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी भवन आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। कार्यकर्ता व बच्चे जर्जर भवन में बैठने को मजबूर हैं। इसी तरह अन्य मूलभूत समस्याओं से ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। बगदेवा में भी महीनों से आंगनबाड़ी भवन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण शुरू होने के बाद ठेकेदार ने काम को बीच में रोक दिया है।