सुतर्रा। संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को अग्रसेन भवन कटघोरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष मंगत राय अग्रवाल ने की। स्वागत भाषण अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग ने दिया। संभागीय अध्यक्ष मंगत राय ने महासभा के गतिविधियों व सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में फैल रहे कुरीतियों व अनावश्यक आर्थिक खर्चो पर रोक लगाने के संबंध में चर्चा की। अगली संभागीय बैठक नैला जांजगीर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। युवा समिति व महिला समिति के संगठन को और मजबूत बनाने का को लेकर भी विचार किया गया। संभागीय महासभा के नए आजीवन सदस्य के लिए कटघोरा के हितेश अग्रवाल व अरविंद अग्रवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान संभागीय महामंत्री राजेश अग्रवाल, नागरमल अग्रवाल, किशोर भूषनिया, राजकुमार अग्रवाल, कन्हैया गोयल, आनंद अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, सत्यनारायण धनोदिया, ताराचंद गर्ग, शंकरलाल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।