पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महीने में दो बार ही आते हैं डॉक्टर, एक नर्स पर टिकी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था

महीने में दो बार ही आते हैं डॉक्टर, एक नर्स पर टिकी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटगी/सेल| शहीद वीरनारायण सिंह की जन्मभूमि सोनाखान के स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर देवेन्द्र दिव्याकर पिछले कई महीनों से मरीजों की जांच के लिए नहीं अस्पताल नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे केवल महीने में दो बार आते हैं और कर्मचारियों को निर्देश देकर चले जाते हैं। यहां के अस्पताल में एक डॉक्टर, 2 नर्स सेवा में है जिसमें से एक नर्स सजनी मानिकपुरी संविदा में कार्यरत है। ग्रामीणों ने बताया कि नर्स सजनी मानिकपुरी ही हमेशा अस्पताल में रहती हैं। सोनाखान में इस 10 बिस्तर वाले स्वास्थ्य केन्द्र पर आसपास के 20 गांव निर्भर हैं जो केवल एक नर्स के भरोसे टिका हुआ है। डॉक्टर के अभाव में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां नियुक्त चिकित्सक महीने में एक या दो बार उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने आते हैं।

खबरें और भी हैं...