पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं : भागीरथ
पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में ममता सरकार के संरक्षण में आगजनी व हत्या के खिलाफ में मंगलवार को माकपा सीपीएम बेरमो लोकल कमेटी के तत्वावधान में ममता सरकार का पुतला दहन जारंगडीह भगत सिंह चौक समीप मुख्य सड़क पर किया गया। यहां सीटू नेता भागीरथ शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तक पंचायत चुनाव में जिस तरह लोकतंत्र की हत्या हुई है। इसकी निंदा जितनी की जाए, कम होगी। कहा कि ममता की तृणमूल कांग्रेस ने पंचायत की 100 फीसदी सीटों पर कब्जा करने की नियत को 34 फीसदी सीटों पर जीत दर्ज कर एक तिहाई पूरा कर लिया। चुनाव आयोग की भूमिका आपत्तिजनक व संदेहास्पद है। एसबी सिंह दिनकर ने कहा कि ममता राज को गुंडाराज कहने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। यहां नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। साथ ही लोगों से आगे आने की अपील की।
मौके पर मनोज पासवान, विजय भोई, निजाम अंसारी, टेकामन यादव, दीनबंधु प्रसाद, शहादत अंसारी, सुरेश प्रसाद यादव, कमलेश कुमार गुप्ता, नरेश राम, गोपाल महतो, बैजनाथ मंडल, जयप्रकाश दास, रामचंद्र सिंह, शमीर कुमार सेन आदि थे।
पुतला दहन करते सीपीएम बेरमो लोकल कमिटी के सदस्य।