आसुरक्षित कार्य करवाना कानूनन अपराध के साथ साथ मजदूरों की जान जोखिम में डालना गलत है। इन दिनों कथारा प्रक्षेत्र के जारंगडीह परियोजना क्षेत्र में होने वाले कार्यो में खुले आम मजदूरों की जान जोखिम में डाल ठेकेदार काम ले रहे हैं। जारंगडीह परियोजना के साथ साथ जारंगडीह के रिहायशी क्षेत्रों में पुराने बिजली के खंभों व बिजली के तारों को बदलने का काम सीसीएल करवा रहा है। इस कार्य को सीसीएल स्वयं नहीं कर स्थानीय ठेकेदार को दे रखा है। ठेकेदार प्राइवेट मजदूरों की मदद से इस काम को अंजाम दे रहा है। मगर इसमें ठेकेदार की लापरवाही से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ठेकेदार मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ठेकेदार मजदूरों को तपती धूप में गर्म लोहे के पोल पर बिना सुरक्षा गार्ड के चढ़ाकर काम करवा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार से बात करने की कोशिश की गई तो फोन नहीं उठाया।
बिजली के पोल पर बिना सुरक्षा के काम करते मजदूर।