कथारा क्षेत्र में नए महाप्रबंधक एके चौबे के साथ राकोमसं प्रतिनिधियों की बैठक सह वार्ता हुई। यहां कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने मजदूरों की समस्या रखते हुए कहा कि संडे को कार्य दिवस में शामिल करने की शुरूआत कथारा क्षेत्र में हो रही है। जबकि पूरे सीसीएल में नहीं लागू हुआ है। बावजूद इसके कथारा अस्पताल में संडे अवकाश बंद कर दिया गया है। जबकि सबसे जरूरी अस्पताल है। वहां संडे चालू कराया जाए।
कहा कि राकोमसं देश हित, कंपनी हित व मजदूर हित में हमेशा कार्य करती रही है आगे भी करेगी। संघ मजदूर समस्या को निदान करने के लिए प्रबंधन से लगातार संपर्क में रहती है। महाप्रबंधक चौबे ने कहा कि कथारा क्षेत्र की स्थिति थोड़ी कमजोर है इसको पटल में लाने के लिए मेहनत की जरूरत है। क्षेत्र को मुनाफे की ओर ले जाने में अधिकारी, कर्मचारी सहित श्रमिक संगठन व आम जनप्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है। सभी को सकारात्मक सोच रखते हुए क्षेत्र में उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाना है।
समस्याओं का निदान हर हाल में किया जाएगा। इसके लिए समय की जरूरत है। मौके पर वरुण कुमार सिंह, अंजनी त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, अवधेश सिंह, विपिन तिवारी, योगेंद्र सोनार, वकील अंसारी, इस्लाम अंसारी, एच अधिकारी, संजय सिंह, मो मोबिन, रंजीत सिन्हा, विकास सिंह, अमित कुमार, अर्जुन रविदास, राजकुमार साव, गुरुनाम सिंह आदि उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित लोग।