पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा के शासनकाल में विकास के काम हुए : मंत्री

भाजपा के शासनकाल में विकास के काम हुए : मंत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने आए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विकास के काम हुए हैं। कहा कि विकास के लिए लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए। शनिवार को प्रदेश के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह वोट मांगने कथारा पहुंचे। यहां मंत्री सिंह का कार्यकर्ताओं ने कथारा चौक पर स्वागत किया। चुनावी काफिला कथारा चार नंबर कॉलोनी, मोहली बांध, केंदुआ टोला, कमल टोला, बांध बस्ती स्थित भुरकुंडा बस्ती, कथारा बस्ती, असनापानी, रेलवे कॉलोनी आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर जनता की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों विकास कार्य और लाभकारी योजनाओं की जानकारियां जनता को दी। कहा कि अगर देश और प्रदेश खासकर गोमिया विधानसभा में विकास का कार्य करना है तो भाजपा को वोट देकर माधवलाल सिंह को विजय बनाएं। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गोमिया चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। कहा कि गोमिया में एक ही लाल है और वह है माधवलाल सिंह।

मौके पर मंत्री के अलावे मंटू यादव, कांति सिंह, अरुण सिंह, रामकेवल सिंह, राजेश कुमार पांडेय, सर्वजीत पांडेय, सत्यनारायण सिंह, कथारा मुखिया आशा देवी, उपमुखिया उत्सव चौहान, लाल यादव, विजय चौहान, लक्ष्मण यादव, फूलचंद यादव आदि कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

लोगों से मिलकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वाेट मांगते मंत्री।

भाजपा को गोमिया उपचुनाव में साथ दें: राकेश प्रसाद

ललपनिया | राज्य के बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने महुआटांड़ के छोटकीपुनू, बडकीपुनू, ललपनिया, तुलबुल महुआटांड़ का दौरा कर गोमिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा देश व राज्य में विकास तेजी से कर रही है। भाजपा का मिशन है कि सबका साथ सबका विकास के साथ आम जनों की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही हैं। इसलिए भाजपा को साथ दें। इससे गोमिया का सम्पूर्ण विकास होगा। भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, मोहन राम, प्रेमलाल साव, फूलचंद केवट, कालाचंद केवट, मदन साव, दिनेश्वर साव, हरिहर साव, विशुनधारी सहित कई लोग शामिल थे।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी

ने किया जन संपर्क

साड़म | गोमिया में होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रत्याशी मो सुल्तान ने गोमिया प्रखंड के साड़म, होसिर, ललपनिया, महुआटांड़, पुन्नू आदि पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में पलायन की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। गोमिया विधानसभा में कल कारखानों की कमी नही है। फिर भी यहां के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। पिछले जन प्रतिनिधियों ने यहां की भोली भाली जनता को ठगने का काम किया है। कहा कि अब क्षेत्र की जनता जाग उठी है। वे अब किसी के झांसे में आने वाले नहीं है।

झामुमो प्रत्याशी ने किया पेटरवार प्रखंड के कई गांवाें का दौरा

बेरमो | गोमिया विधनसभा उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बबीता देवी ने पेटरवार प्रखंड के सदमाकला, सरपंच टोला, बांगा, करमाली टोला, बागा, महतो टोला एवं अछैया में जनसंपर्क कर वोट मांगा। मौके पर गंगाधर महतो, मिथुन, सत्यम प्रसाद, मंटू महतो, कृष्णा महतो, अशोक, गोपाल महतो, विशेश्वर गोसाई आदि मौजूद थे।

मतदाता सुविधा केंद्र का उद्घाटन

कसमार । कसमार प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को गोमिया उपचुनाव के मद्देनजर मतदाता सुविधा केंद्र खुला। इसका उद्घाटन अंचलाधिकारी खगेन महतो ने फीता काटकर किया। मौके पर बीपीएम किशोर कांत आदि मौजूद थे।

दुष्कर्मियों को नहीं पकड़ रही है पुलिस : तिवारी

ग्रामीण महिलाआें संग प्रत्याशी गौतम तिवारी।

भास्कर न्यूज | साड़म

गोमिया विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गौतम तिवारी ने कसमार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के क्रम में खैराचातर ग्राम एवं पेटरवार के खत्री टोला में महिला समिति के बीच अपनी बातों को रखा। उन्हाेंने कहा कि केंद्र एवं राज्य में एक ही पार्टी के लोग सत्ता में है। एक तरफ जहां बेटी बचाओ का नारा दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ यहां की बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। कहा कि गोमिया के साड़म में एक 19 वर्षीय महिला को दुष्कर्मियों का शिकार होना पड़ा। कई दिन बीतने के बावजूद भी पुलिस भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है। कहा कि पुलिस दुष्कर्मियों को नहीं पकड़ रही है। भाजपा सरकार भी चुप बैठी है। उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

खबरें और भी हैं...