पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • एक साल पहले गिरी सिविल अस्पताल की दीवार बनाना तो दूर, मलबा भी नहीं उठाया

एक साल पहले गिरी सिविल अस्पताल की दीवार बनाना तो दूर, मलबा भी नहीं उठाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा काठगढ़ का सिविल अस्पताल से क्षेत्र के करीब 35-40 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने के लिए आते हैं। इस नए अस्पताल में बनाई गई अस्पताल की चारदीवारी पिछले वर्ष बरसात के दौरान गिर गई थी, लेकिन विभाग की उदासीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक चारदीवारी बनाना तो दूर, इसका मलबा उठाने की जहमत भी नहीं उठाई गई। बता दें कि वर्ष 2016 में इस अस्पताल का उद्घाटन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने किया था। वर्ष 2017 में हुई बरसात के दौरान अस्पताल की चारदीवारी का 25-30 फुट का पिछला हिस्सा गिर गया था। यही नहीं अस्पताल में लगाई गईं इंटरलॉक टाइल्स भी कई जगहों से उखड़नी शुरू हो गई हैं, जबकि दीवारों का पलस्तर भी गिर रहा है। दीवार गिरने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने मौका भी देखा था और जल्द दीवार बनवाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक दीवार बनाना तो दूर, दीवार का मलबा भी उठवाया नहीं गया।

अस्पताल की सुरक्षा राम भरोसे

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिना पिछली दीवार के अस्पताल की सुरक्षा राम भरोसा चल रही है। इसके अलावा अस्पताल की पिछली साइड में बनी पानी वाली टंकी के क्षेत्र की सफाई न होने के कारण घास-बूटी ने साम्राज्य स्थापित कर लिया है। यहां से जहरीले जीव-जंतु निकलने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल की चारदीवारी को जल्द बनाकर इसकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। उधर, संपर्क करने पर अस्पताल के एसएमओ डा. पवन कुमार ने कहा कि दीवार की रिपेयर का काम कार्पोरेशन द्वारा पूरा करवाया जाना है। इसके लिए एस्टीमेट काफी समय पहले ही दिया जा चुका है।

काठगढ़ के सिविल अस्पताल की दीवार का गिरा मलबा।

खबरें और भी हैं...