पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाकर दिया सामाजिक एकता का संदेश

पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाकर दिया सामाजिक एकता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खातौली । सामुदायिक भवन में बुधवार को पृथ्वीराज ब्रिगेड के तत्वावधान मे पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत अमर सिंह हाड़ा व अन्य अतिथिगणों ने पृथ्वीराज की फोटो के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। समाज के प्रतिभावान युवक मानवेन्द्र सिंह खातौली का शारीरिक शिक्षक के रूप में व पुष्पराज सिंह बागली का शिक्षक के रूप में चयन होने पर उनका सम्मान किया गया। मुख्य वक्ता बृजराज सिंह करवाड़ ने स्वयं में सुधार कर संगठित होने पर बल दिया। राजेश सिंह तोमर सरपंच जलालपुरा,ओंकार सिंह घटोद ने भी संबोधित किया। पृथ्वीराज ब्रिगेड के लोकेंद्र सिंह व गोवर्धन सिंह ने चौहान के शौर्य की याद दिलाते हुए। पृथ्वीराज ब्रिगेड की स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला व समाज की कुरीतियों के प्रति जागरूक होकर उन्हें मिटाने के लिये संकल्पित होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कस्बे सहित क्षेत्र के राजपूत समाज के लोग भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...