खातौली . थाने के पीछे खड़े जब्त किए बजरी के तीन ट्रक।
खातौली । थाने के सामने से रविवार सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर गुजर रहे ओवरलोड अवैध रूप से खनन कर ला रहे बनास की रेत से भरे तीन ट्रकों काे आरटीओं ने पकड़ कर खातौली पुलिस को सौपा। अब इन ट्रकों पर परिवहन विभाग व माइनिंग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। इसके बाद आरटीओ के चले जाने के बाद शाम 5 बजकर 12 मिनट पर पांच बजरी से भरे ट्रक निकल गए, लेकिन इन पर कार्रवाई करने वाला कोई भी नजर नहीं आया।
परिवहन उपनिरीक्षक तनसुख टांक ने बताया कि अवैध रूप से बजरी खनन कर लाने की शिकायत मिल रही थी तो कोटा से परिवहन विभाग की टीम रवाना हुई तो खातौली में मेन रोड़ से ओवर लोड बनास से भरे तीन ट्रकों को पकड़ खातौली पुलिस के सुपुर्द किया। ड्राइवरों से पता करने पर सवाईमाधोपुर खंडार से अवैध खनन कर बनास की रेत लाना बताया।
माइनिंग विभाग कोटा के सर्वेयर गिर्राज मीणा ने बताया कि अवैध बजरी से भरे तीन ट्रकों के आरटीओं द्वारा पकड़ने की सूचना खातौली पुलिस से मिली है हमने भी हमारी सूचना खातौली पुलिस को भिजवा दी है माइनिंग व आरटीओं मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे।